बीजिंग| चीन इस वर्ष ब्रिक्स देशों का अध्यक्ष देश है, और ब्रिक्स देशों के नेताओं की 14वीं भेंटवार्ता का आयोजन करेगा। 8 अप्रैल को इस वर्ष ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों व केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की पहली बैठक वीडियो के माध्यम से आयोजित हुई। इस बैठक का मुद्दा है उच्च गुणवत्ता वाले साझेदार संबंधों का निर्माण करना और एक साथ वैश्विक विकास का नया युग बनाना। इसमें भाग लेने वाले लोगों ने व्यापक आर्थिक स्थिति और नीति समन्वय, नए विकास बैंक, बुनियादी सुविधाओं का निवेश, ब्रिक्स वित्तीय थिंक टैंक नेटवर्क आदि मुद्दों पर चर्चा की, और इस वर्ष ब्रिक्स देशों के बीच वित्तीय सहयोग की अनुमानित उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया।
हाल के कई वर्षों में ब्रिक्स देश वित्तीय क्षेत्र में अच्छे सहयोग करते हैं, जिसने वैश्विक आर्थिक शासन का सुधार करने, वैश्विक आर्थिक पुनरुत्थान और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूत करने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चीनी वित्त मंत्री ल्यू खु ने 8 अप्रैल की रात को आयोजित बैठक में कहा कि वर्ष 2022 में चीन लगातार विभिन्न पक्षों के साथ सक्रिय रूप से ब्रिक्स देशों के वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देगा, ताकि व्यावहारिक और संतुलित उपलब्धियां प्राप्त हो सकें, और ब्रिक्स देशों के नेताओं की 14वीं भेंट के लिये वित्तीय नीति व उपलब्धियों की तैयारी की जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर इलाही की अपील, बोले-अमेरिका ने माफी नहीं मांगी, दुनिया करे निंदा
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
भारत-चीन सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी: विदेश मंत्रालय