नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को यहां समीक्षा बैठक करेंगे। गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया, शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
दिल्ली में कोविड-19 मामलों की संख्या 36,824 होने के मद्देनजर यह बैठक हो रही है। शहर में इस बीमारी से 1,214 की मौतें हो चुकी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा