बता दें कि ‘कबीर सिंह’ साल 2017 में आई सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है। इसे सिने 1 स्टूडियोज और टी-सीरीज ने संयुक्त रूप से बनाया है, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/p/By7OG-7hR1p/?utm_source=ig_web_copy_link
मीडिया से बात करते हुए शाहिद ने कहा, ‘मैं आमतौर पर रीमेक नहीं करता, लेकिन इस फिल्म को करने का मेरा कारण यह था कि जब मैंने इस फिल्म को देखा, तो मुझे वास्तव में फिल्म के किरदारों और दृश्यों से जुड़ाव महसूस हुआ। मैं इसे देखने के घंटों बाद फिल्म के बारे में सोच रहा था। इसलिए मैंने सोचा कि अगर तेलुगु दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई, तो पूरे देश के दर्शकों के सामने इस फिल्म को पेश करने का यह मेरे लिए एक सुनहरा अवसर है।’
कियारा ने ‘कबीर सिंह’ की कहानी के बारे में बताया, ‘‘कबीर सिंह’ कबीर और प्रीति की प्रेम कहानी है और इसमें कबीर जो कुछ भी कर रहे हैं, वह उन्हें बुरा नहीं बनाता है। हम सभी ने अपने प्रेमपूर्ण जीवन में कठिन हालातों का सामना किया है, इसलिए ‘कबीर सिंह’ भी एक ऐसी कहानी है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसे पसंद करेंगे।’

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’