श्रीनगर| श्रीनगर में मंगलवार को 24 वर्षीय एक युवती पर तेजाब से हमला किया गया। युवती के शरीर पर हुए जख्मों का ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर के हवाल इलाके के वंतपोरा की उस्मानिया कॉलोनी में शाम को युवती पर तेजाब से हमला किया गया।
एक पुलिस सूत्र ने कहा, “आज शाम युवती पर उसकी व्यावसायिक इकाई के बाहर हमला किया गया। उसे तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंवलजीत सिंह ने कहा कि उसका चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया है।”
सिंह ने कहा, “लड़की का ऑपरेशन किया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि उसकी आंखें खराब हुई हैं या ठीक हैं।”
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस जघन्य अपराध का संज्ञान लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी