नई दिल्ली| दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को किसानों और सरकार के बीच 11वें दौर की मीटिंग भी बेनतीजा रही। लंच के बाद से किसानों और सरकार के बीच मीटिंग दोबारा शुरू नहीं हो सकी। दो घंटे बीत जाने के बाद भी मीटिंग जब शुरू नहीं हुई तो किसान नेता शिव कुमार कक्का बाहर आ गए। इस बार कोई अगली तारीख भी नहीं दी गई। इस तरह 11वें दौर की बातचीत गतिरोध में समाप्त हो गई। केंद्र सरकार ने किसानों से कहा कि वे सरकार के कानूनों को डेढ़ साल तक होल्ड करने के प्रस्ताव पर विचार करें, लेकिन इस पर बैठक में सहमति नहीं बन पाई।
अब किसानों ने अपना आंदोलन तेज करने का फैसला किया है।
इससे पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की मौजूदगी में दोपहर 12.55 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में बैठक शुरू हुई।
–आईएएनएस

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई