मुंबई| अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने आखिरकार अपनी प्यारी यादों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता ने एक दिए की तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया, “भगवान का बच्चा”।
उनकी ये पोस्ट तत्काल वायरल हो गई। प्रशंसकों ने इस पर टिप्पणियां भी कीं।
अभिनेत्री युविका चौधरी ने टिप्पणी की, “भगवान आपको आशीर्वाद दें।”
एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आशा नेगी ने भी अंकिता के पोस्ट के जवाब में दिल के इमोजीस बनाकर टिप्पणियां कीं।
बता दें कि अंकिता ने सुशांत को लगभग छह साल तक डेट किया। उनकी मुलाकात एकता कपूर के शो ‘पवित्रा रिश्ता’ के सेट पर हुई थी।
सुशांत को 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर लटका हुआ पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि अभिनेता ने आत्महत्या की थी।
अंकिता सुशांत के निधन के बाद मुंबई में ही उनके परिवार से मिलने उनके घर भी गईं थीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू