मुंबई:सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कथित तौर पर बिहार पुलिस को सूचित किया था कि दिवंगत अभिनेता काफी दुखी थे, क्योंकि रिया चक्रवर्ती उन्हें काफी परेशान करती थी। न्यूज 18 डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता ने यह दावा पटना में रह रहे सुशांत के परिवार से मिलने के दौरान किया था। वेबसाइट के अनुसार, अंकिता ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के रिलीज होने के दौरान एक चैट के जरिए सुशांत ने अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड रिया द्वारा ‘परेशान’ होने का जिक्र किया था।
डीएनए इंडिया डॉट कॉम में एक रिपोर्ट ने इस खबर की पुष्टि की कि एक सूत्र ने वेबसाइट को इस बारे सूचित किया था कि, अंकिता के अनुसार, सुशांत ने उन्हें बताया था कि वह ‘रिश्ते से काफी दुखी है’ और इसे समाप्त करना चाहता है, क्योंकि रिया उसे परेशान करती है।
न्यूज 18 डॉट कॉम की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सुशांत के साथ अंकिता की उपरोक्त चैट उस समय पुलिस के साथ साझा की गई थी।
सुशांत ने करीब छह साल तक टीवी सीरियल ‘पवित्रा रिश्ता’ की अपनी सह-कलाकार अंकिता को डेट किया था, हालांकि बाद में वे अलग हो गए। जून में सुशांत के निधन के बाद अंकिता ने अभिनेता के परिवार से मुलाकात की थी।
बाद में अपनी पटना यात्रा के दौरान अंकिता ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को चैट में हुई उपरोक्त बातें दिखाईं।
इसके बाद मंगलवार को यह बात सामने आई कि सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में दिवंगत अभिनेता की प्रेमिका रिया समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वहीं बुधवार को अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की थी। अभिनेत्री ने एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें लिखा है कि ‘सत्य की जीत’। उन्होंने यह पोस्ट अपने वेरिफाइड अकाउंट से किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू