मुंबई| अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नवीनतम सोशल मीडिया पोस्ट में साल 2020 के बारे में बताने की कोशिश की है। उन्होंने इसके लिए तस्वीरों का सहारा लिया है। दरअसल सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम में दो तस्वीरों को एकसाथ करके एक फोटो-कोलाज पोस्ट किया है।
पहली तस्वीर में सोनाक्षी पोज देते हुए नजर आ रही हैं, जिसके कैप्शन में वह लिखती हैं कि ‘2020 इस तरह से शुरू हुआ था।’ वहीं दूसरी तस्वीर में वह मिडल फिंगर दिखाती है और तस्वीर के कैप्शन में लिखती हैं कि ‘2020 इस तरह से बीत रहा है।’
सोनाक्षी ने हाल ही में अपने बड़े भाई लव सिन्हा को उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी थीं। लव कांग्रेस के टिकट पर पटना से चुनाव लड़ेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़