नई दिल्ली: गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) के अधिकारी हार्दिक सतीशचन्द्र शाह को गुरुवार को को-टर्मिनस आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव हैं।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, “प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति(एसीसी) ने शाह की नियुक्ति को को-टर्मिनस आधार पर पद्भार ग्रहण करने की तिथि या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, से स्वीकृति दी है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव
सऊदी अरब में फंसे 600 से अधिक उमराह तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए कर्नाटक सीएम ने एस. जयशंकर से लगाई गुहार