शिमला: होली से पहले हिमाचल प्रदेश में और ज्यादा बर्फवारी और बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक मार्च से व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फवारी की संभावना के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पर्यटन केंद्र शिमला और मनाली के आस-पास बर्फवारी की संभावना अधिक है। पिछले सप्ताह इन दोनों स्थानों के पास स्थित पहाड़ों पर मध्यम बर्फवारी हुई थी।
इस दौरान छह डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ लाहौल में केलोंग और स्पीति जिले राज्य के सबसे ठंडे स्थान दर्ज किए गए।
शिमला और मनाली के न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री तथा दो डिग्री सेल्सियस रहे। शिमला में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला से लगभग 250 किलोमीटर दूर कालपा में रात में तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह यहां बर्फवारी हुई थी। इस दौरान धर्मशाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस, कुफ्री में 3.6 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी