अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में दिल्ली की कैलाश कालोनी में सलीम के रेस्तरां के ऊपर एचएस—24 में अपनी मां द्वारा संचालित सैलून ‘अमीकुर’ को रीलांच किया। सैलून के रीलांच पर हुमा कुरैशी सैलून काफी उत्साहित नजर आईं। रीलांच कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान हुमा ने कहा, ‘वैसे तो यह पूरी तरह से महिलाओं के अनुकूल सैलून है, लेकिन अब हमने इसे एक यूनिसेक्स सैलून के रूप में लॉन्च किया है। ऐसे में यह एक बड़ा बदलाव है। सैलून को रीलांच करने में अपनी मां की मदद करके वास्तव में मैं बहुत उत्साहित हूं।’
बता दें कि अब यूनिसेक्स सैलून के रूप में लॉन्च सैलून ‘अमीकुर’ में ग्राहकों की सेहत की सुरक्षा के सभी हरसंभव उपाय अपनाए जाते हैं। इतना ही नहीं, सैलून संबंधी सभी सेवाओं पर यहां विशेष छूट भी उपलब्ध है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।