मुंबई | बात जब फिटनेस की आती है, तो बॉलीवुड की बहुत कम ही अभिनेत्रियां उस स्तर तक जा पाती हैं, जिस स्तर पर मंदिरा बेदी जाती हैं। अभिनेत्री को अपने वर्कआउट सेशन के वीडियो और स्नैपशॉट्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद है, वहीं इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह किसी भी एक्सरसाइज को तब तक करती हैं जब तक की वह परफेक्ट तरीके से नहीं हो जाता। सोशल मीडिया पर साझा किए गए नए वीडियो में वह वर्कआउट के दौरान हैंडस्टैंड करती नजर आ रही हैं।
हैंडस्टैंड करने से पहले वह कह रही हैं, “आज का 12वां प्रयास।”
सोशल मीडिया पर उनके द्वारा फिल्माए और पोस्ट किए गए प्रयास के वीडियो में मंदिरा दीवार के विपरीत संतुलित तरीके से हैंडस्टैंड करती नजर आ रही हैं। वहीं 22 सेकंड के वीडियो में वह कुछ प्रयास के बाद वह एक्सरसाइज पूरा करती हुई दिखाई देती है।
वीडियो के कैप्शन में मंदिरा ने लिखा, “दीवार के विपरीत: बार-बार हुआ है। लेकिन दीवार से दूर, कभी नहीं। वहां पहुंच जाउंगी, मुझे पता है। मैं इस पर काम कर रही हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।