मुंबई : अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर ने सोमवार को अपनी छोटी बेटी और निर्माता रिया कपूर को उनके 31वें जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। अनिल ने ट्वीट किया, “इस दुनिया में एक ऐसी शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसके साथ मैं बिना किसी झिझक के सच बोल सकता हूं! रिया कपूर, आपकी ईमानदारी, निडरता और धैर्य उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो आपको जानते हैं और आपसे प्यार करते हैं और मुझे तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है। हमेशा प्यार।”
रिया अपनी बहन सोनम कपूर से एक साल छोटी हैं और भाई हर्षवर्धन कपूर (27) से बड़ी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।