मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता और पशु प्रेमी अनुष्का शर्मा ने सभी से जानवरों और पौधों की प्रजातियों के साथ अत्यंत दयालुता और समानता का व्यवहार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, “पृथ्वी के लिए मेरी इच्छा है कि काश हम पौधे और जानवरों की प्रजातियों को मानव प्रजाति के रूप में प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानें। हमें सभी जानवरों और पौधों की प्रजातियों के साथ दया और समानता का व्यवहार करना चाहिए।”
Read More: विराट कोहली अनुष्का शर्मा को तलाक दे : बीजेपी विधायक (Exposed)
जैसा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, ऐसे में ‘एनएच 10’ स्टार लोगों से जानवरों और पौधों के प्रति सहानुभूति रखने का अनुरोध कर रही हैं।

उन्होंने आगे कहा, “काश, हम उन्हें अंत का साधन नहीं मानें, क्योंकि दिन के अंत में हम सब एक होते हैं। मैं एक क्लाइमेट वारियर हूं। क्या आप हैं?”
अनुष्का, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की पहल क्लाइमेट वारियर का समर्थन करने के लिए आगे आई हैं, जो ‘वन विश फॉर द अर्थ’ नामक एक अभियान के माध्यम से जलवायु के मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।
Read More: देखें फ़ोटो: अनुष्का और विराट कोहली की पहली हनीमून फोटो इंटरनेट पर हो रहीं है वायरल!
अनुष्का के अलावा बिग बी और अक्षय कुमार ने भी अभिनेत्री के पहल का समर्थन किया।
बिग बी ने ट्वीट करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रति परिवार के सदस्यों और समुदायों को जागरूक करने का प्रण लिया।
वहीं अक्षय ने एक वीडियो साझा करते हुए जलवायु परिवर्तन के बारे में बात की।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।