मुंबई| अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करने वाले बॉलावुड अभिनेता शाहरुख खान ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे थोड़ा देर से बड़े हों, उनके जीवन में बालिग होने का समय थोड़ा देर से आए और इनमें बचपन की निश्छलता बनी रहे।
शाहरुख ने अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर ट्वीट किया, “19 सितम्बर..अपने पिता (उन्हें शांति मिले) की तरह बच्चों के प्रति मेरी जिम्मेदारी सिर्फ यह कि जितना संभव हो सके उतना उनके बालिग होने के समय को टाल सकूं और वे अपनी निश्छलता बरकरार रखें।”
एक बेटी के पिता फिल्मकार शेखर कपूर ने शाहरुख के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आपके बच्चों को ढेर सारा प्यार। हां, ऐसा मैं रोज करने की कोशिश करता हूं, लेकिन सिर्फ हमारे बच्चों के लिए नहीं, बल्कि खुद अपने लिए भी।”
शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान एक स्वतंत्रता सेनानी थे। शाहरुख तीन बच्चों बेटे आर्यन, बेटी सुहाना और बेटे अबराम के पिता हैं।
आर्यन (19) और सुहाना (17) शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी की जैविक संतान हैं, जबकि 27 मई 2013 को सरोगेसी के जरिए दंपति की तीसरी संतान बेटे अबराम का जन्म हुआ।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट