मुंबई| कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रेमो ने अस्पताल से घर लौटने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने खुद को मिले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। वीडियो साझा करते हुए डिसूजा ने लिखा है, “आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद से मैं वापस आ गया हूं ..धन्यवाद। इस खूबसूरत स्वागत के लिए गैब्रिएल डिसूजा और मेरे सभी दोस्तों को धन्यवाद।”
शुक्रवार की देर रात साझा किए गए वीडियो में, डिसूजा गुब्बारों से घिरे हुए हैं। बता दें कि इस महीने की शुरूआत में डिसूजा को कार्डियक समस्याओं के चलते अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।
डिसूजा द्वारा वीडियो पोस्ट करने के बाद बॉलीवुड में उनके दोस्तों और सहयोगियों ने उनकी घर वापसी पर शुभकामनाएं दीं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “अब पहले से कहीं अधिक मजबूत होने का समय है।”
‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ अभिनेता वरुण धवन ने पोस्ट पर दिल के इमोजी के साथ कमेंट किया। वहीं इसी फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘वॉरियर रेमो सर।’
कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने लिखा, “इसने मेरा दिन बना दिया! आपको अपने प्रियजनों के साथ सुरक्षित घर पर देखकर बहुत खुशी हुई! मैं जल्द ही आपसे मिलने आ रहा हूं! भाई आपके लिए ढेर सारा प्यार और पॉजिटिव हीलिंग!”
कोरियाग्राफर गीता कपूर ने लिखा, “तुम्हें घर पर देखकर बहुत खुश हूं। घर पर रहो, स्वस्थ्य और खुश रहो।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़