बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार से शुरू होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कारों में सदाबहार अभिनेत्री रेखा मंच पर 20 साल बाद परफॉर्म करती नजर आएंगीं।
आईफा के 19वें संस्करण के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों ने 2,000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है।
आईफा के रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी हस्तियां नजर आएंगी लेकिन मंच पर रेखा की प्रस्तुति निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र होगी। रितेश देशमुख और करण जौहर इस अवार्ड शो की मेजाबनी करेंगे।
आईफा में अभिनेता बॉबी देओल भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
बॉबी ने इस बारे में आईएएनएस से कहा, “मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर रोमांचित हूं। मेरे लिए आईफा में सात साल बाद परफॉर्म करना कुछ ऐसा है, जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मेरी पहले की फिल्मों के गानों और ‘रेस-3’ के गानों पर मैं परफार्म करूंगा।”
आईफा समारोह 24 जून तक चलेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न