आगरा:कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मरने वाले अधिकांश यात्री बिहार के प्रवासी श्रमिक थे, जो दिल्ली स्थित अपने कार्य स्थलों पर वापस लौट रहे थे।
पुलिस ने कहा कि बिहार के मधुबनी से आ रही एक यात्री बस सौरिख के पास सड़क के किनारे खड़ी एसयूवी में जा घुसी। दोनों वाहन 20 फीट नीचे गिर गए।
घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने कहा कि घायलों को सैफई और तिरवा के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि लुधियाना जा रहे एसयूवी चालक सड़क पर एक झपकी लेने के लिए रुका था। तेज रफ्तार बस ने इतनी जोर से कार में टक्कर मारी कि दोनों 20 फीट नीचे जा गिरे।
पीड़ितों को बचाने के लिए एक्सप्रेस-वे गार्ड और पुलिस मिनटों के अंदर ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव
सऊदी अरब में फंसे 600 से अधिक उमराह तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए कर्नाटक सीएम ने एस. जयशंकर से लगाई गुहार