नई दिल्ली| अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने साल 2018 में इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इस दौरान न केवल उनके समकालीन कलाकारों संग उनकी तुलना की गई थी, बल्कि उनकी मां व दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी संग भी लोगों ने उन्हें कंपेयर किया था। हालांकि जान्हवी इसे बुरा नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि प्रतिस्पर्धा का होना अच्छी बात है। जान्हवी ने आईएएनएस को बताया, “मैं हेल्दी कम्पटीशन में यकीन रखती हूं। अपने समकालीन कलाकारों को मैं अपने लिए प्रेरणा के तौर पर देखती हूं। ये मुझे जमीन से जुड़े रहने में मेरी मदद करते हैं और सभी वाकई में अच्छा काम कर रहे हैं। इनसे सीखने के लिए काफी कुछ है। हम सभी को अपनी जगह मिल गई है और यहीं से हमें आगे का रास्ता तय करना है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़