मुंबई: अभिनेता आमिर खान की पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ने बॉलीवुड में अपने बेहतरीन 30 साल पूरे कर लिए। यह उस दौर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।
उन दिनों प्रचार के उतने साधन नहीं थे, इसलिए ‘कयामत से कयामत तक’ की रिलीज के समय फिल्म के मुख्य कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने स्वयं शहर के टैक्सी ड्राइवरों के बीच अपनी फिल्म के पोस्टर बांटकर उनसे इन पोस्टरों को अपने रिक्शा के पीछे चिपकाने के लिए अनुरोध किया था।
बहुत से चालकों ने हालांकि ऐसा करने से इनकार कर दिया था, तो कई लोगों ने अभिनेता के प्रति समर्थन जाहिर किया और हंसी खुशी पोस्टरों को अपने रिक्शा की शान बनाया था।
आमिर ने कहा, “जब हमारी फिल्म रिलीज हो रही थी, तब हम दीवारों, टैक्सी और रिक्शा पर अपनी फिल्म के पोस्टर लगाने के लिए सड़कों पर घूमते थे। कुछ लोगों ने अपने टैक्सी और ऑटो पर हमारे फिल्म के पोस्टर फ्री में लगाए थे और आज जब हम ‘कयामत से कयामत’ के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हमने उनको भी हमारी खुशी में शामिल होने क लिए आमंत्रित किया।”
यकीनन फिल्म को इसका काफी फायदा हुआ और परिणामस्वरूप यह फिल्म 80 के दशक में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी।
आमिर खान ने यह सनुश्चित किया कि 30 साल बाद रखी गई फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में टैक्सी ड्राइवर भी मौजूद हों, ताकि वह उनके प्रति आभार व्यक्त कर सकें।
अभिनेता आमिर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त है।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट