नई दिल्ली| दिग्गज अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि अभिनेता आमिर खान जिस प्रकार की फिल्मों में काम कर रहे हैं, उन्हें देखते हुए वह एक रोल मॉडल बन गए हैं।
शत्रुघ्न ने अभिनेत्री आशा पारेख की आत्मकथा ‘आशा पारेख : द हिट गर्ल’ के विमोचन के अवसर पर कहा, “आमिर शानदार भूमिकाएं निभा रहे हैं..वह अब एक रोल मॉडल बन गए हैं।”
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई भी आमिर खान की बराबरी कर सकता है।”
उन्होंने कहा, “उनकी फिल्मों के विषय दिलों, समाज और महिला सशक्तिकरण जैसे राष्ट्रीय हित के विषयों को छूते हैं, जैसा कि फिल्म ‘दंगल’ में हुआ..मुझे लगता है कि ऐसी कोई फिल्म न पहले कभी आई थी और न कभी आएगी।”
शत्रुघ्न ने कहा कि आमिर रोल मॉडल के तौर पर प्रेरणादायक हैं और उनकी यात्रा अभी शुरू हुई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’