नई दिल्ली| पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों न्यूजीलैंड का हारना दुर्भाग्यपूर्ण था। पिछले साल 14 जुलाई को लॉर्डस में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल में मेजबान इंग्लैंड ने बाउंड्री गिनने के नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को हराया था क्योंकि पहले नियमित ओवरों और फिर सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहा था।
इंग्लैंड ने फाइनल में कुल 26 बाउंड्री लगाई थी जबकि न्यूजीलैंड की टीम 17 बाउंड्री ही लगा पाई थी।
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, ” पिछली बार विश्व कप के संयुक्त विजेता होने चाहिए थे। उन्हें संयुक्त रूप से विश्व चैंपियन का तमगा मिलना चाहिए था लेकिन यह दुर्भाग्यशाली था।”
उन्होंने कहा, ” अगर आप उनके (न्यूजीलैंड के) ओवरआल रिकार्ड को देखें तो उनके प्रदर्शन में काफी निरंतरता रही है। पिछले दो विश्व कप में वे उप विजेता रहे हैं और उनके प्रदर्शन में काफी निरंतरता है।”
गंभीर ने साथ ही कहा, ” मुझे लगता है कि वे जिन भी परिस्थितियों में खेले, उनमें वे काफी प्रतिस्पर्धी रहे हैं। हमने उन्हें पर्याप्त श्रेय नहीं दिया।”
– -आईएएनएस

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर