शाहजहांपुर| उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने कथित तौर पर 22 मार्च को युवती को उसके घर से अगवा किया और फिर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि यह घटना मिजार्पुर पुलिस थाने की सीमा में आने वाले एक गांव में हुई थी। 22 मार्च को इन लोगों ने युवती को उसके घर की छत से अगवा कर लिया था। दुष्कर्म के बाद युवती उनकी कैद से भाग निकली और फिर अपने घर पहुंची।
जलालाबाद सर्कल अधिकारी (सीओ) मस्सा सिंह ने कहा, “यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने यह घटना अपने पति को बताई, जो होली के दिन दिल्ली से घर पहुंचा था। इसके बाद शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।”
पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी