नई दिल्ली:| उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। वो हाल ही में राज्यसभा में मानसून सत्र में सदन की अध्यक्षता कर रहे थे। उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने एक ट्वीट में कहा कि जब वेंकैया नायडू का रूटीन टेस्ट कराया गया तो वो मंगलवार को कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले।
हालांकि उनमें इस वायरस के कोई लक्षण नहीं है। वो फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन में हैं। उनकी पत्नी ऊषा नायडू नेगेटिव पाई गई हैं। वो भी घर पर ही आइसोलेशन में हैं।
मंगलवार को 70,589 नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मामले साढ़े 61 लाख के करीब हो गए। अब तक 96,318 लोग इस बीमारी से जान गंवा बैठे हैं।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर