मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एकता कपूर के नए रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का फस्र्ट लुक साझा किया। शो की होस्ट कंगना हैं।
उन्होंने लिखा, मेरे सामने अब सबको घुटने टेकने पड़ेंगे ! इस जेल में होगा अत्याचारी खेल। कल टीजर होगा आउट। हैशटैग लॉकअप स्ट्रीमिंग फ्री 27 फरवरी को ऑल्टबाला जी और एमएक्स प्लेयर पर।
शो के पहले पोस्टर में कंगना को जेल में पोज देते हुए दिखाया गया है, जिसमें बैकग्राउंड में पुलिस वाले हैं।
शो में 16 सेलेब्रिटीज होंगे। इन कंटेस्टेंट्स को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा और रियलिटी शो में जमानत का कॉन्सेप्ट भी होगा।
कुछ नामों में दिव्यंका त्रिपाठी, मानव गोहिल, हिना खान, श्वेता तिवारी, सुरभि ज्योति, उर्फी जावेद, आदित्य सिंह राजपूत, मल्लिका शेरावत, अनुष्का सेन, अवनीत कौर, चेतन भगत, हर्ष बेनीवाल, शहनाज गिल, वीर दास, पूनम पांडे और अन्य शामिल हैं।
‘लॉक अप’ 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।