ओटावा| कनाडा में मंगलवार को कोरोनावायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख से ज्यादा हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय से मिले नए आंकड़े के अनुसार, देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 204,111 हो गई है, वहीं यहां कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,832 हो गई है।
सीटीवी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में पिछले चार महीनों के भीतर कोरोनावायरस के 1 लाख मामले सामने आए हैं।
कोरोनावायरस के फैलाव की रोकथाम के लिए कनाडा में जिम, मूवी थिएटर, रेस्तरां या बार में इनडोर भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर