निखिला नटराजन
न्यूयॉर्क| बुधवार को एक भव्य सर्दियों की सुबह 11.45 बजे से पहले के क्षणों में कमला डी हैरिस ने देश की पहली महिला, पहली भारतीय और अश्वेत अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
हैरिस अब अमेरिकी सरकार में सेवा करने वाली अब तक की सबसे ज्यादा रैंकिंग वाली महिला हैं।
हैरिस को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सेवा करने वाली पहली लैटिना जस्टिस सोनिया सोटोमेयर ने शपथ दिलाई।
कमला हैरिस के शपथ ग्रहण से कुछ ही पलों पहले लेडी गागा ने अमेरिकी मरीन कोर बैंड के साथ राष्ट्रगान गाया। समारोह में जेनिफर लोपेज ने भी प्रस्तुति दी।
–आईएएनएस

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई