चेन्नई : जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने जा रहे अभिनेता कमल हासन ने रविवार को अभिनेता से राजनेता बने रजनीकांत से उनके आवास पर मुलाकात की। हासन ने संवाददाताओं को बताया कि यह एक ‘दोस्ताना मुलाकात’ थी।
हासन बुधवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा शुरू करने जा रहे हैं और इस यात्रा को शुरू करने से पहले वह जिन लोगों को पसंद करते हैं, उनसे मुलाकात करना चाहेंगे।
कमल (63) ने कहा था कि उनकी राजनीति का रंग ‘काला’ है, जो द्रविड़ को दर्शाता है।
कुछ दिन पहले कमल हासन ने कहा था कि उनका राजनीतिक गठबंधन रजनीकांत के साथ हो सकता है लेकिन अगर रजनीकांत की राजनीति का रंग ‘भगवा’ हुआ तो वह उनसे दूर रहेंगे।
रजनीकांत ने घोषणा की हुई है कि वह ‘आध्यात्मिक राजनीति’ का अनुसरण करेंगे। वह बुधवार को अपनी पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’