मुंबई| मुंबई नम आंखों से शाम 6:30 बजे शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है। अभिनेता से लेकर राजनेता तक हर कोई शोक में डूबा है। करण जौहर ने कहा कि आज, स्वर्ग ने एक परी की आवाज प्राप्त की है। निमार्ता-निर्देशक-टीवी होस्ट ने कहा, “मैं लता जी के गीतों को सुनकर बड़ा हुआ हूं और आज उनके खोने पर शोक मना रहा हूं। मैं पूरे विश्वास के साथ जानता हूं कि उनकी ‘आवाज ही पहचान’ है और उन्होंने भारतीयों की आने वाली कई पीढ़ियों के लिए संस्कृति की एक अमिट छाप छोड़ी है।”
“आज मेरे पसंदीदा गीत के शब्द मेरे दिल में बहुत गहराई से गूंजते हैं जैसे मैं गाता हूं – ‘लग जा गले, की फिर ये हसीन रात हो ना हो’ , हम आपको याद करेंगे। शांति, शांति”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।