नई दिल्ली| एक तरफ, ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वही प्रोडक्शन में चीजों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। और अब, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। करीना सितंबर के आखिरी सप्ताह में शूटिंग के बचे हुए हिस्सों को पूरा करने के लिए दिल्ली रवाना हुई थीं, जिसे अभिनेत्री ने बीते दिन पूरा कर लिया है। करीना अपने दूसरके बच्चे की मां बनने वाली हैं।
नए सामान्य को अपनाते हुए और सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए, आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी। और करीना की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए, शूटिंग के दौरान सावधानी और सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन किया गया है।
पिछले साल आमिर ने फिल्म से करीना का फस्र्ट लुक रिलीज किया था, जिसमें अभिनेत्री सलवार कमीज और बिंदी के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। और तब से, प्रशंसक फिल्म से जुड़े हर अपडेट अपनी नजर बनाये हुए है।
करीना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पिक्चर पोस्ट करते हुए लिखा, “हर सफर एक दिन समाप्त होता है। आद मैंने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की। कठिन समय था। महामारी है और मैं मां बनने वाली हूं लेकिन ये सब अभिनय का जुनून के आगे रोड़ा नबीं बन सके। हां, फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने पूरी सावधानी बलती।”
आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत ‘लाल सिंह चड्ढा’ का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और यह 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़