श्रीनगर| दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन गांव में रविवार को जारी मुठभेड़ में और आतंकवादी के मारे जाने के साथ ही मारे गए कुल आतंकवादियों की संख्या पांच हो गई है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।
सुरक्षाबलों ने कहा कि सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने रेबन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुबह घेराबंदी की थी।
जैसे ही सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी