काबुल| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शैक्षणिक केंद्र के बाहर हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोग घायल हो गए। बीबीसी ने इंटीरियर मिनिस्ट्री के हवाले से बताया कि उच्च शिक्षा के के छात्रों के लिए कोर्स कराने वाले एक निजी शैक्षणिक केन्द्र में शनिवार की देर रात विस्फोट हुआ। शिया मुस्लिम बहुल वाले दश्त-ए-बारची इलाके की इस इमारत में आमतौर पर सैकड़ों छात्र रहते हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इस्लामिक स्टेट समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली लेकिन उसने कोई सबूत नहीं दिया। इससे पहले, तालिबान ने हमले में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
इंटीरियर मिनिस्ट्री के मीडिया प्रवक्ता तारिक एरियन ने एक प्रमुख मीडिया आउटलेट को दिए गए बयान में कहा, “एक आत्मघाती हमलावर इस केंद्र में प्रवेश करना चाहता था। लेकिन सुरक्षाकर्मी द्वारा पहचाने जाने के बाद उसने एक गली में धमाका कर दिया।”
बता दें कि हाल के हफ्तों में अफगानिस्तान में हिंसा में खासी वृद्धि हुई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी