मुंबई| अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक जलवायु योद्धा भी हैं और अब वे कार्बन फुटप्रिंट के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी काम करेंगी। भूमि ‘काउंट अस इन’ नाम के ग्लोबल सिटिजन इनीशिएटिव से जुड़ गईं हैं और वे इसकी जलवायु चैंपियन हैं। भूमि इसके साथ जुड़कर कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में भारतीयों को प्रेरित करने और शिक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगी। बता दें कि वह पहले से ही क्लाइमेट वॉरियर नाम से लोगों को शिक्षित करने के लिए प्रयास कर रही हैं।
पर्यावरण कार्यकर्ता भूमि ने कहा, “पर्यावरण की रक्षा करना मेरे जीवन का मिशन बन गया है और मैं भारत में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘काउंट अस इन’ के साथ साझेदारी करके रोमांचित हूं। क्रिस्टियाना फिगर्स एक प्रेरणादायक इंसान हैं जिन्होंने इस ग्रह को बचाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। अपने देश में मैं उनके साथ इस मुद्दे पर काम करने जा रही हूं।”
अभिनेत्री का मानना है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर युवाओं का आगे आना जरूरी है। उन्होंने कहा, “हम सभी को साथ आना है और अपने ग्रह की रक्षा करने के लिए काम, क्योंकि ईमानदारी से कहें तो हमारे पास कोई दूसरा ग्रह नहीं है।”
यूएन की पूर्व क्लाइमेट चीफ क्रिस्टियाना फिगर्स ने कहा है, “जिस तरह से विज्ञान ने इसकी जरूरत जताई है हमारे पास 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को आधा करने के लिए एक दशक से भी कम का समय है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़