लॉस एंजेलिस| रैपर ट्यागा इन दिनों किम कार्दशियां जैसी दिखने वाली कैमिला ओस्मान के साथ डेट कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि 27 वर्षीय रैपर किम कार्दशियां जैसी दिखने वाली कैमिला ओस्मान को डेट कर रहे हैं।
सूत्र ने कहा, “वे एक-दूसरे के साथ डेटिंग में व्यस्त हैं।”
यह खबर सूत्रों द्वारा ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ से ट्यागा की पूर्व प्रेमिका काइली जेनर की गर्भावस्था की खबर की पुष्टि किए जाने के बाद आई है। वह ट्रैविस स्कॉट के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
अप्रैल में जेनर से अलग हुए ट्यागा ने डिलीट किए जा चुके एक स्नैपचैट फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अरे नहीं, वह मेरा बच्चा है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।