मुंबई| लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में अभि की भूमिका के लिए सराहे जा रहे अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने बताया कि वह इसके आगामी स्पिन-ऑफ शो ‘कुंडली भाग्य’ में भी दिखाई देंगे।
अभि और प्रज्ञा (श्रृष्टि झा) की प्रेम कहानी पर आधारित ‘कुमकुम भाग्य’ ने 1,000 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। वहीं ‘कुमकुम भाग्य’ की कहानी प्रज्ञा की बहनों प्रीता और सृष्टि और एक पंजाबी परिवार के साथ उनके रिश्ते पर आधारित होगी, जिसके बड़े बेटे ऋषभ लूथरा की सेलिब्रिटी मैनेजमेंट फर्म अभय के संगीत करियर की देखरेख करती है।
अभिनेता मनित जौरा ऋषभ की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि अभिनेता धीरज धूपर उनके छोटे भाई करण की भूमिका में नजर आएंगे।
शब्बीर ने कहा, “दर्शकों को ‘कुंडली भाग्य’ जरूर पसंद आएगा। दर्शक जल्द ही ‘कुंडली भाग्य’ के नए परिवार से मिलेंगे और करण और ऋषभ के बारे में जानेंगे।”
उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि दर्शक जैसे अभि को प्यार करते हैं, उसी तरह उन्हें नए किरदार भी पसंद आएंगे। मैं इस नए शो में भी नजर आऊंगा। उम्मीद है कि धीरज और मनित टीवी के नए सुपरस्टार होंगे। टीम को शुभकामनाएं।”
‘कुंडली भाग्य’ का प्रसारण 12 जुलाई से जीटीवी पर होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू