✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Swami Prasad Maurya

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ी

Advertisement

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका देते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से भाजपा सांसद है।

सूत्रों ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

अपने त्याग पत्र में उन्होंने कहा कि वह दलितों और समाज के कमजोर वर्गों की उपेक्षा से परेशान हैं।

Advertisement

वह इसलिए परेशान थे क्योंकि उनके बेटे उत्कर्ष मौर्य को योगी आदित्यनाथ सरकार में ‘उपयुक्त स्थान’ नहीं दिया गया था।

स्वामी प्रसाद मौर्य, जो कभी बहुजन समाज पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

उन्होंने 2017 में भाजपा के टिकट पर पडरौना सीट जीती और उन्हें श्रम मंत्री बनाया गया।

Advertisement

स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी सूत्रों ने कहा कि संघमित्रा मौर्य फिलहाल भाजपा में हीं रहेंगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा और उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वह अपने समुदाय में लोकप्रिय हैं।

–आईएएनएस

Advertisement
Advertisement

About Author