नई दिल्ली: गायक कैलाश खेर का कहना है कि वे साल 2006 में उनके लोकप्रिय गाने ‘तेरी दीवानी’ को हाल ही में नए रूप में गाने वाले और ‘वन डायरेक्शन’ बैंड के पूर्व सदस्य जायन मलिक के साथ एक शर्त पर काम (जैम टूगेदर) करने के लिए तैयार हैं।
मंगलवार को जायन ने ‘तेरी दीवानी’ के पिछले संस्करण को अपनी आवाज में गाकर वह गाना कैलाश को समर्पित किया। यह गाना अभिनेत्री सोनम कपूर को सुंदर लगा लेकिन ज्यादातर संगीत प्रेमियों ने नए संस्करण की आलोचना की। जायन ने यह गीत अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
कैलाश ने ब्रिटिश-पाकिस्तानी गायक जायन को सलाह देते हुए कहा, “जायन अगर मेरे बैंड ‘कैलाशा’ के सच्चे प्रशंसक हैं, हम कुछ समय में डिजिटल अकादमी शुरू करने वाले हैं जहां ‘तेरी दीवानी’ समेत हमारे सभी सुपरहिट गानों पर आधारित एक पाठ्यक्रम होगा।”
कैलाश ने आईएएनएस से कहा, “सही बारीकियां और कोड जानने के लिए वह (जायन) अकादमी में नामांकन करा सकते हैं। इससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। फिर हम भविष्य में साथ काम कर सकते हैं।”
कैलाश ने कहा, “जब आपके गीत दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं तो अच्छा और सम्मानित महसूस होता है।”
जायन ने ‘तेरी दीवानी’ के नए संस्करण को पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद कैलाश खेर के 2003 के लोकप्रिय गीत ‘अल्लाह के बंदे’ का अपना संस्करण सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस गीत ने कैलाश को घर-घर में लोकप्रिय कर दिया था।
वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य को कैलाशा का सदस्य बनने के लिए भले कुछ इंतजार करना पड़े लेकिन इसी महीने उन्होंने कहा था कि एक गाने में उन्होंने संगीतकार ए. आर. रहमान के साथ काम किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट