नई दिल्ली| फूड शो ‘त्योहार की थाली’ की मेजबानी कर रहीं अभिनेत्री साक्षी तंवर का कहना है कि खाना बनाने से तनाव दूर होता है।
साक्षी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “खाना बनाना एक शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन इसमें आपकी सभी इंद्रियों का प्रयोग होता है क्योंकि आप कुछ देख रहे होते हैं, कई आवाजें सुन रहे होते हैं, इसमें अलग-अलग सुगंध, मसाले आदि होते हैं। इस सब से तनाव दूर होता है।”
उन्होंने कहा, “आप इसमें पूरी तरह डूब जाते हैं। यह बेहद आश्चर्यजनक है कि यह कितना उपचारात्मक है। शारीरिक रूप से थकाने वाला होने के बावजूद, यह (शो के लिए शूटिंग) यह बेहद सुकून देने वाला होता है।”
‘कहानी घर घर की’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘दंगल’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री ने कहा, “जैसा स्वाद होना चाहिए (किसी खाद्य का), वही स्वाद प्राप्त कर पाना शानदार है। यदि आप अपनी दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर खाने के रंगों और खुशबू जैसी इन चीजों को महसूस करते हैं तो यह बेहद सुखद अहसास होता है। यह निश्चित रूप से तनाव दूर करता है।”
साक्षी दशहरा पर प्रसारित किए जाने वाले खास एपिसोड में शेफ रणवीर बरार के साथ नजर आएंगी। इसका प्रसारण सोमवार को होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट