नई दिल्ली| सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कोरोना काल में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में पहली बार 33 किलोमीटर प्रतिदिन राजमार्ग निर्माण हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे एक नया रिकॉर्ड बताया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां बताया कि, “मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 11,035 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण हो चुका है। आज की तारीख में करीब 33 किलोमीटर प्रतिदिन राजमार्ग का निर्माण चल रहा है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि यह कोरोना काल में हासिल हुई है।”

नितिन गडकरी ने बताया कि जब उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का पदभार संभाला था, तब यह आंकड़ा सिर्फ दो किलोमीटर प्रतिदिन था। उस वक्त कुल 3.85 लाख करोड़ रुपये के निवेश की 406 परियोजनाएं अटकी हुई थीं। काफी कोशिशों के बाद लटकी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर