चेन्नई| भारत ने रविवार को आस्ट्रेलिया को बारिश से बाधित पहले मैच में 26 रनों से हराते हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धौनी (79) और हार्दिक पांड्या( 88) की संकटमोचन पारियों के दम पर सात विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए थे। लेकिन जैसे ही भारत की पारी खत्म हुई बारिश आ गई।
काफी देर बारिश रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ जिसमें आस्ट्रेलिया को 21 ओवरों में 164 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। आस्ट्रेलियाई टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी।
उसके लिए ग्लैन मैक्सवेल ने 18 गेंदों में तीन छक्के और चार चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जेम्स फॉल्कनर ने नाबाद 32 तथा डेविड वार्नर ने 25 रनों का योगदान दिया।
भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत बनाम न्यूजीलैंड: चोटिल ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर टीम में हुए शामिल
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट