लॉस एंजेलिस (आईएएनएस) कॉमेडियन चेल्सी हैंडलर ने अपनी ब्रा को मास्क का रूप दे दिया है। फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से चेल्सी ने अपने फॉलोवर्स से कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान क्रिएटिव होने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने एक ब्रा से कैसे मास्क बनाया जा सकता है, यह भी कर के दिखाया।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “शॉर्ट सप्लाई के बीच बना मास्क, हमें अब मामला अपने हाथों में लेना होगा। पुरुषों को भी।”
वीडियो में चेल्सी एक ब्रा से मास्क बनाती हुई नजर आ रही हैं।
चेल्सी के इस आइडिया ने मारिया श्रीवर को काफी प्रभावित किया।
मारिया ने कमेंट किया, “मैं आपको ऐसे बाहर जाने की चुनौती देती हूं, शायद आप ऐसा कर भी लेंगी।”

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा