लॉस एंजेलिस| गायिका बेयॉन्से नॉलेस ने अपनी नन्ही बेटी ब्लू आइवी की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेयॉन्से के गुलाबी रंग की हील पहने नजर आ रही हैं।
‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेयॉन्से ने इंस्टाग्राम और अपनी वेबसाइट पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह गुलाबी और नीले रंग के परिधान में नजर आ रही हैं।
हालांकि बेयोंसे खुद भी शानदार लग रही हैं, लेकिन तस्वीरों में आकर्षण का केंद्र उनकी बेटी ब्लू आईवी बनी हुई हैं।
‘क्रेजी इन लव’ की गायिका ने कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी बेटी की दो तस्वीरें भी शामिल हैं। तस्वीर में ब्लू आइवी अपनी मां की गुलाबी रंग की क्रिश्चियन लॉबुटीन हील पहने हुए हैं, जो उनके पैर के हिसाब से बहुत बड़ी लग रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।