भोपाल | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों की कमी नहीं है और वे अपने जरिए किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाना चाहते, यही कारण है कि वे नायाब तरीके अपना रहे हैं। भोपाल में एक चिकित्सक ने तो अपनी कार को ही घर में बदल लिया है, ताकि परिवार के अन्य सदस्य को संक्रमण का खतरा न हो।
राजधानी के जेपी अस्पताल में पदस्थ हैं डा. सचिन नायक। वे इन दिनों अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, यहां कोरोना वायरस मरीजों का भी इलाज जारी है। डा. नायक का कहना है कि परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए उन्होंने कार में रुकना उचित समझा।
चिकित्सक के इस समर्पण और त्याग की चर्चा हर तरफ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डा. नायक के कत्र्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए ट्वीट किया है, “आप जैसे कोविड 19 के विरुद्घ युद्घ लड़ रहे योद्घाओं का मैं और सम्पूर्ण मध्यप्रदेश अभिनन्दन करता है। इसी संकल्प के साथ हम सब निरंतर आगे बढ़ें, तो यह महायुद्घ और जल्द जीत सकेंगे। सचिन जी, आपके जज्बे को सलाम!”
इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी डा. नायक के जज्बे को सराहा और ट्वीट किया, “जांबाज डक्टर !!! कुछ इस तरह से कार में दिन गुजार रहे हैं हमारे जांबाज डक्टर। ये है डा़ सचिन नायक, जो जेपी अस्पताल में कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग में तैनात हैं। बीते कुछ दिनों से इन्होंने अपनी कार को ही अपना घर बनाया हुआ है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू