मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र ने कहा कि वह हमेशा से दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अपनी प्रेरणा मानते रहे हैं।
एक बयान के मुताबिक, धर्मेद्र ने टीवी शो ‘एंटरटेंमेंट की रात’ में अपनी उपस्थिति के दौरान यह बात कही।
उन्होंने शो होस्ट सौम्या टंडन से कहा, “करियर के आगे बढ़ने के दिनों में, मैं दिलीप कुमार साहब से प्रेरणा लेता था। मैं उनके करिश्मे से अभिभूत था और मुझे लगता है कि इस फिल्म उद्योग में उनके जैसा कोई भी नहीं हो सकता।”
उन्होंने बताया कि उनका करियर एक फोटोशूट से शुरू हुआ था।
उन्होंने कहा, “पढ़ाई में मेरा बुरा हाल था और मैं मॉडलिंग और अभिनय करना चाहता था लेकिन मेरे पिता पूरी तरह से इसके खिलाफ थे। उन दिनों, फिल्म उद्योग को एक सम्मानजनक करियर के रूप में नहीं देखा जाता था और उन्होंने इसकी अनुमति नहीं दी।”
यह पूछे जाने पर कि अगर वह अभिनेता नहीं होते तो क्या होते, उन्होंने कहा, “मैं यदि कोई अभिनेता नहीं होता, तो मैं एक एथलीट होता और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतता।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।