टोक्यो | जापान के कागोशिमा प्रांत में अमामीशिमा द्वीप के तट पर रविवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। वहीं उन्होंने कहा कि कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप देर रात 12.51 बजे आया था, वहीं इसका केंद्र 28.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 128.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। यह भूकंप 160 किलोमीटर की गहराई में आया था।
यह भूकंप कागोशिमा के कुछ 4 हिस्सों में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता जापानी भूकंपीय स्केल पर 7 दर्ज की गई।
हालांकि इससे किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर