लंदन| ब्रिटिश अभिनेता डेनियल क्रेग एक बार फिर जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। वह ‘जेम्स बॉन्ड’ श्रृंखला की आगामी फिल्म से इतिहास रचने की तैयारी में हैं, जिसे वह पिछले 13 सालों से निभाते आ रहे हैं।
क्रेग (49) ने इससे पहले कहा था कि वह जासूस (जेम्स बॉन्ड) के रूप में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन अब उन्होंने इस श्रृंखला की एक और फिल्म साइन करने का फैसला किया है। वह जेम्स बॉन्ड का किरदार लंबे समय तक निभाने वाले अभिनेता होंगे।
एक सूत्र ने ‘एनवाईडेलीन्यूज डॉट कॉम’ को बताया, “क्रेग को 13 साल से इस श्रृंखला की फिल्मों से जुड़े रहने पर गर्व है।”
अगर क्रेग अगली फिल्म के बाद इस श्रृंखला की फिल्म से नहीं जुड़ते हैं तो भी वह सबसे ज्यादा समय 13 साल तक इससे जुड़े रहने वाले अभिनेता बन जाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न