नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) से सोमवार को छुट्टी दे दी गई है। उन्हें दो सप्ताह पहले पोस्ट-कोरोनोवायरस देखभाल के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स ने शनिवार को एक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया, जिसमें कहा गया था कि शाह ठीक हो चुके हैं और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
अमित शाह (55) ने 2 अगस्त को ट्वीट कर कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।
शाह ने कहा था कि वह ठीक हैं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री का 14 अगस्त को कोविड -19 टेस्ट निगेटिव आने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
हालांकि चार दिन बाद ही शाह को थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद पोस्ट-कोरोनावायरस उपचार के लिए चिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी