मुंबई : अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म ‘मुल्क’ में न केवल अभिनय कौशल दिखाया है बल्कि उन्होंने इसका एक गाना कोरियोग्राफ भी किया है। तापसी ने पहली बार किसी गाने को कोरियोग्रॉफ किया है।
फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया कि यह गाना इसी तरह का था कि इसके लिए पेशेवर कोरियोग्राफर नहीं चाहिए था। वह इसके लिए नए एंगल से कोरियोग्राफी चाहते थे और तापसी ने इसे कोरियोग्राफ कर कमाल कर दिया।
कोटरूम ड्रामा फिल्म का गीत ‘ठेंगे से’ को तापसी और अनुभव ने मिलकर निर्देशित किया है।
उन्होंने कहा,”जब मैंने दोनों गीतों को अकेले संभालने का फैसला किया तो तापसी ने मदद की पेशकश की। इस गीत को पेशेवर तरीके से निर्देशित नहीं करना था इसलिए मैं नया दृष्टिकोण चाहता था और तापसी ने इसे बखूबी पूरा किया है।”
फिल्म में ऋषि कपूर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, कुमुद मिश्रा और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।