नई दिल्ली – अभिनेता व फिल्मकार सतीश कौशिक ने कहा कि वह साल 2003 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘तेरे नाम’ का सीक्वल बनाएंगे। इसकी कहानी एक गैंगस्टर की जिंदगी के इर्द-गिर्द होगी।
सतीश कौशिक ने आईएएनएस से कहा, “अभी सिर्फ स्क्रिप्ट तैयार हुई है। यह एक गैंगस्टर की लव स्टोरी होगी। फिल्म उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।”
जब उनसे फिल्म की कास्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “कास्ट का चुनाव करने में अभी हमें थोड़ा सा वक्त लगेगा। मैने इस बारे में अभी तक किसी से बात नहीं की है।”
‘तेरे नाम’ का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था और इसे बाला और जैनेंद्र जैन द्वारा लिखा गया था। फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री भूमिका चावला नजर आईं थी।
फिल्म के गाने काफी मशहूर हुए थे। ‘लगन लगी’, ‘क्यों किसी को’, ‘ओढ़नी’, ‘तुमसे मिलना’ गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।