नई दिल्ली| ऑनर किलिंग के एक संदिग्ध मामले में दिल्ली के द्वारका इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे उन्हें घटना की सूचना मिली।
पुलिस ने कहा कि द्वारका के अंबरहाई गांव में उनके किराए के आवास के अंदर उन्हें कई बार गोली मारी गई।
अधिकारी ने कहा कि विनय दहिया की चार गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरण दहिया को पांच गोलियां लगीं और उनका वेंकटेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विनय हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।
पुलिस ने कहा, “दंपति पिछले साल अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ घर से भाग गए थे। आगे, जांच चल रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर